
किसानों को मिला न्यू ईयर गिफ्ट! मोदी कैबिनेट ने बढ़ाई खाद पर सब्सिडी..
फसल बीमा योजना के लिए खोला खजाना..
देश-विदेश: नए साल 2025 की पहली मोदी कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तानों को मंजूरी मिली। इसमें डीएपी फर्टिलाजर बनाने वाली कंपनियों के लिए सरकार ने स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी है। इससे किसानों को डीएपी के लिए ज्यादा कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी और वो खाद पर ज्यादा सब्सिडी हासिल कर सकेंगे। डीएपी बनाने वाली कंपनियों को मिलने वाली सब्सिडी के अतिरिक्त सरकार आर्थित मदद भी देगी। मोदी कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर्स के मैन्यूफैक्चर्रर्स को राहत दी है। इसके तहत इन्हें सब्सिडी के साथ ही आर्थिक सहायता देने पर भी मंजूरी दी गई है। इन फैसलों का लक्ष्य कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देना, किसानों को आर्थिक रुप से मदद देना और जरुरी फर्टिलाइजर्स तक किफायती पहुंच दिलाना है।
किसानों के लिए एक और फैसला..
इसी के साथ एक और फैसला आया है जिसके तहत बीमा योजना को किसानों के लिए आकर्षक बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। फसल बीमा योजना को आसान बनाने के लिए उसके नियम कानून को संसोधित किया जाएगा। इससे सस्ते दर पर और आसान नियम के तहत फसलों का बीमा हो पाए इसकी व्यवस्था होगी। बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में साल 2025 की पहली केंद्रीय कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें डीएपी पर सब्सिडी बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ये पैकेज एक साल के लिए लागू रहेगा यानी 31 दिसंबर 2025 तक के लिए इसका फायदा लिया जा सकेगा। सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर मैन्यूफैक्चर्रर्स को वित्तीय सहायता देने के लिए इस पैकेज की मंजूरी दी और कच्चे माल की बढ़ती लागत की भरपाई के लिए इस फैसले को लागू किया जा रहा है।
More Stories
मेष राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी, बढ़ सकते है आय के स्रोत..
इन पांच राशि वालों के जीवन में आएगा अहम बदलाव..
वृषभ और वृश्चिक राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी..