गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक महसूस हुए भूकंप के तेज झटके..
उत्तराखंड: उत्तर भारत में एक बार फिर आये भूकंप से उत्तराखंड की धरती और पहाड़ भी डोल गये। प्राथमिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है इसलिए सीमावर्ती पिथौरागढ़ के इलाके में भूकंप से कंपन अधिर महसूस किया गया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सभी जिलों में महसूस किये गये हैं भूकंप के झटके। भूकंप की तीव्रता 6 के आसपास बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके रात्रि 11:32 पर महसूस किए गए। ऊधम सिंह नगर व हल्द्वानी में तो लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। जिसकी गहराई 10 किमी थी.

More Stories
उत्तराखंड को रफ्तार देने की तैयारी, सरकार का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश..
गैरसैंण में विधानसभा घेराव की कोशिश, UKD पर वाटर कैनन चलाकर भीड़ तितर-बितर..
सत्र से पहले जमीनी हकीकत जानने निकले सीएम, मॉर्निंग वॉक में लिया तैयारियों का फीडबैक..