विकासनगर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ..
उत्तराखंड: पछवादून के पूर्व सैनिकों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तोहफा दिया है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने हरबर्टपुर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ कर पूर्व सैनिकों सौगात दी है। बता दे कि पूर्व सैनिकों को सैनिक कल्याण से जुड़े कामों के लिए आए दिन देहरादून के चक्कर लगाने पड़े रहे थे। जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब विकासनगर कार्यालय खुलने के बाद पूर्व सैनिकों आवाजाही की दिक्कतो को काफी राहत के अपने कार्यों में सहुलियत मिल सकेंगी। बता दें कि पछवादून क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की सैनिक पृष्ठभूमि रही है। जिसके चलते आज भी यहां के हजारों लोग सेना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यहां करीब 14 हजार से अधिक पूर्व सैनिक भी यहां निवास कर रहे हैं। जिनको पहले जहां सैनिक कल्याण से जुड़े कामों के लिए देहरादून के चक्कर लगाने पड़े रहे थे। वहीं अब यहां जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ हो जाने से उन्हें काम करवाने में तो सहुलियत मिलेगी। इसके साथ ही उनका समय भी बचेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। जिसमें सबसे अहम देश के सिपाहियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है। कहा कि हरबर्टपुर में खुला सैनिक कल्याण कार्यालय से यहां के हजारों पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा।

More Stories
केदारनाथ यात्रा को लेकर तैयारी तेज, घोड़े-खच्चरों की टैगिंग और फिटनेस जांच जारी..
समान वेतन की दिशा में बड़ा कदम, ऊर्जा निगम ने जुटाई उपनल कर्मियों की जानकारी..
पहाड़ों में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, 17 नए मिनी स्टेडियम का प्रस्ताव..