अब केदारनाथ धाम के साथ ही भक्त यहां भी कर सकेंगे बाबा केदार के दर्शन..
उत्तराखंड: बाबा केदार के भक्त अब बारह महीने बाबा के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। बता दें कि केदारनाथ क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने के कारण मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। जिस कारण भक्त बाबा केदार के दर्शन केवल छह महीने ही कर पाते हैं। दिल्ली के बुुराड़ी इलाके में केदारनाथ धाम की तरह भव्य मंदिर बनाया जाएगा। जहां भक्तों को 12 महीने बाबा के सुलभ दर्शन हो सकेंगे। मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि केदारधाम का शिलान्यास 10 जुलाई को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे। श्री केदारनाथ धाम, दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र राैतेला का कहना हैं कि केदारनाथ दर्शन छह महीने बर्फ के चलते नहीं हो सकते। वहीं बहुत से लोग किसी न किसी कारण दिव्य धाम तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में दिल्ली में बनने वाले मंदिर में बाबा के प्रतिरूप के सुलभ दर्शन हो सकेंगे। मंदिर दो साल में तैयार हो जाएगा। उनका कहना हैं कि मंदिर का 10 जुलाई को शिलान्यास किया जाएगा। जिसमें केदारनाथ धाम से लाई गई शिला का पूजन होगा। कार्यक्रम में सीएम धामी के साथ ही महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।

More Stories
गोल्डन कार्ड के क्लेम पर कड़ी निगरानी, फीडबैक फार्म के बिना अटकेंगे बिल..
चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी तैयारी, हरिद्वार में 20 काउंटर और परिवहन हेल्प डेस्क..
अब अशासकीय कॉलेजों को भी मिलेगा शोध अनुदान, प्रस्ताव पर लगी मुहर..