चंद्रबनी क्षेत्र में बिजली समस्याओं के समाधान की मांग..
उत्तराखंड : देहरादून। चंद्रबनी क्षेत्र के कैलाशपुर, पित्थूवाला खुर्द, अमर भारती, भूतोंवाला, धारावाली पटि्टयों वाला, चोयला आदि गांव की बिजली की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम के टर्नर रोड स्थित सब स्टेशन सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रों में लगभग 30 विद्युत पोल लगाने की मांग की गई। कई क्षेत्रों में अभी तक बंच केबल नहीं डल पाई है।
कई क्षेत्रों में लंबी केबल हैं जो आए दिन टूटती रहती हैं। जिससे लोगों की विद्युत व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होता है। इसके अलावा नगर निगम द्वारा क्षेत्रों में लगाए गए विद्युत पोलों पर बंच केबल डालने की मांग भी की गई।विभाग द्वारा कई स्थानों पर बॉक्स लगाने की व्यवस्था टूटे पोलों को बदलने की व्यवस्था की मांग भी की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर सिंह बुटोला, अनिल ढाकाल, मदन सिंह, राधेश्याम कश्यप, नवीन झा, माधुरी नेगी, शांति देवी, सरादू लाल, संगीता शर्मा, प्रकाश, विलोचन प्रसाद शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..