डीएवी कॉलेज में शुरू हुई सभी विषयों की पढ़ाई, 90 फीसदी सीटों पर हुए प्रवेश..
उत्तराखंड: डीएवी कॉलेज में सीईयूटी परीक्षा और मेरिट के आधार पर छात्रों का प्रवेश होने के बाद सोमवार से सभी विषयों की पढ़ाई शुरू हो गई है। हालांकि, कुछ विषयों पर अभी भी सीट बची हैं उन पर प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। विश्वविद्यालय की ओर से अभी भी सभी विषयों के दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर के परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं। जिससे छात्रों को प्रवेश लेने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
वही छात्रों जा कहना हैं कि इन सभी सेमेस्टर के लिए विवि से कई बार परिणाम घोषित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। ऐसे में अगर नौ अक्तूबर से सभी विषयों की पढ़ाई शुरू होगी तो छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी। वही इसी महीने छात्र संघ चुनाव भी होने की उम्मीद है और त्योहारों की छुट्टी के चलते परिणाम घोषित होने में देरी हो सकती है। छात्रों की समस्या के निपटारे के लिए विवि को जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने चाहिए।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केआर जैन का कहना हैं कि नौ अक्तूबर से सभी विषय की पढ़ाई व्यवस्थित ढंग से शुरू हो जाएगी। ऐसे में प्रवेश ले चुके छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपनी कक्षा में उपस्थित हो जाएं। हालांकि, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए सत्र शुरू होने के साथ ही कक्षाएं शुरू कर दी गई थीं, लेकिन अब लगभग सभी विषयों में 90 फीसदी से अधिक प्रवेश हो चुके हैं तो सोमवार से पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।

More Stories
हर पंचायत बनेगी ‘ग्रीन मॉडल’, पौड़ी की सफलता से मिली दिशा..
राज्य में स्पोर्ट्स स्कूल मॉडल लागू, खिलाड़ियों को मिलेगा शुरुआती बढ़त..
मक्कूमठ मॉडल बना मिसाल, ग्रोथ सेंटर से मजबूत हो रही ग्रामीण आर्थिकी..