राजनाथ सिंह चीन सीमा पर जवानों संग दशहरा मनाने को आज पहुंचेंगे देहरादून..
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन सीमा पर जवानों संग दशहरा मनाने को आज भारतीय वायु सेना के विशेष विमान द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से वो सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर द्वारा चीन सीमा के लिए रवाना होंगे। रक्षा मंत्री अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड पहुंच रहे हैं।जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनका पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया जाएगा। राजनाथ सिंह चीन सीमा पर स्थित आईटीबीपी की चौकियों पर आईटीबीपी जवानों संग दशहरा मनाएंगे। और सेना के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उनका भगवान बदरीनाथ के दर्शनों का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है।
राजनाथ सिंह आज शाम चार बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे। जिसके बाद सीएम धामी द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। उसके बाद वो हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून को रवाना होंगे।देहरादून में रात्री विश्राम के बाद कल सुबह वो सेना के हेलीकॉप्ट से चीन सीमा को रवाना होंगे। जवानों संग दहशरा मनाने और बद्रीनाथ दर्शनों के बाद वो दोपहर एक बजे के लगभग जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां वो दिल्ली को रवाना होंगे।

More Stories
चारधाम यात्रा से पहले झटका, केदारनाथ हेली सेवा महंगी, जल्द शुरू होगी बुकिंग..
देहरादून घटनाओं के बाद एक्शन में CM धामी, अपराधियों पर चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’..
धामी सरकार का बड़ा कदम,चम्पावत में 17 विकास योजनाओं का शुभारंभ..