आज भाजपा में शमिल होंगे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली..
उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने सोमवार को अपने पद और आप की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दीपक बाली आज भाजपा में शामिल होंगे। बाली का कहना हैं कि आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में वह असहज महसूस कर रहे थे और इसी के चलते वह पद छोड़ रहे हैं। बाली ने अपना इस्तीफा आप के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया को भेज दिया है।
आपको बता दे कि कुछ साल पहले तक दीपक बाली को एक रियल स्टेट कारोबारी के तौर पर जाना जाता था। साल 2020 में बाली आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने थे। उन्हें राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने स्वयं आप की सदस्यता दिलाई थी। इसके बाद लगातार पार्टी में बाली का कद बढ़ता चला गया। कुछ माह के भीतर वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए।
कुछ माह बाद इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बने और पार्टी ने अपनी पहली सूची में उन्हें काशीपुर से विधायक प्रत्याशी बनाया। बाली चुनाव तो नहीं जीत सके लेकिन वह लगभग 16,000 वोट हासिल करने में सफल रहे। चुनाव के कुछ महीने बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इसके बाद सोमवार रात उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बाली का कहना हैं कि आगे की रणनीति वह आगामी दिनों में तय करेंगे।

More Stories
चारधाम यात्रा से पहले झटका, केदारनाथ हेली सेवा महंगी, जल्द शुरू होगी बुकिंग..
देहरादून घटनाओं के बाद एक्शन में CM धामी, अपराधियों पर चलेगा ‘ऑपरेशन प्रहार’..
धामी सरकार का बड़ा कदम,चम्पावत में 17 विकास योजनाओं का शुभारंभ..