कोटद्वार में संदिग्ध हालत में सेना के जवान की मौत..
सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार..
उत्तराखंड: कोटद्वार से बुरी खबर सामने आ रही है। सिक्किम आर्मी सप्लाई में कोर में तैनात सैनिक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर कोटद्वार उनके आवास में लाया गया। घटना के बाद से सैनिक के परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। सिक्किम आर्मी सप्लाई कोर में तैनात सैनिक राजेंद्र सिंह (42) का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह कोटद्वार के जशोधरपुर स्थित उनके आवास पर लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सैनिक राजेंद्र सिंह की सिक्किम में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। बता दे कि राजेंद्र सिंह अपने स्लीपिंग बैग में सो रहे थे। अगले दिन वह सुबह मृत अवस्था में मिले। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर उनके आवास में पहुंचा। यहां से पूरे सैन्य सम्मान के साथ कोटद्वार के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद से ही उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..