शीशों बंगधार में भूधंसाव से खेतों को पहुंच रहा नुकसान.
ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन भेजकर कार्यवाही की मांग..
रुद्रप्रयाग। सिलगढ़ पट्टी के शीशों बंगधार तोक में मंदाकिनी नदी से भू-कटाव न रूकने से क्षेत्रीय लोगों में खासा रोष बना हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर यहां पर बाढ़ सुरक्षा के नाम पर लगभग डेढ करोड़ की धनराशि को भी खानापूर्ति बताया है। वहीं सूर्यप्रयाग-मूसाढुंग सड़क का एक बड़ा हिस्सा भी लगातार धंसने से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है।
सिलगढ़ समिति के सदस्य ओम प्रकाश बहुगुणा ने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 2013 में आई केदारनाथ आपदा से शीशों बंगधार में लगातार भूधंसाव हो रहा है, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों के खेत लगातार नुकसान पहुंच रहा है। कहा कि जहां इस बार रोपाई होनी थी, वहां कोदा, झंगोरा बोया हुआ है।
नहर के क्षतिग्रस्त होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कहा कि आपदा के बाद सिंचाई विभाग ने बाढ़ सुरक्षा के लिए योजना तो बनाई, लेकिन आपदा मद में एक से डेढ़ लाख खर्च कर इतिश्री कर दी गई। विभाग भी आपदा मद का पैंसा खर्च कर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
जब तक नदी किनारे सुरक्षा इंतजाम नहीं हो जाते, तब तक भूधंसाव नहीं रूक पाएगा। उन्होंने भूधंसाव को रोकने के लिए विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्र के सूर्यप्रयाग मुसाढुंग एवं तैला सड़क का एक बड़ा हिस्सा करीब तीन सौ मीटर भी निरन्तर धंसने से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है, जिससे इससे भी क्षेत्र में खतरा बना हुआ है।

More Stories
लंदन इंडियन फ़िल्म फ़ेस्टिवल में गूंजेगी उत्तराखंड की आवाज़, चिपको आंदोलन पर बनी फिल्म का चयन
उत्तराखंड में जल्द हाइड्रोजन बस सेवा, दून-दिल्ली रूट से होगी शुरुआत..
भाजपा ने हरीश चमोली को सौंपी प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग की कमान..