देहरादून में कांग्रेस नेता राजीव जैन के ठिकाने पर ईडी का छापा..
पूर्व सीएम हरीश रावत के रहे हैं करीबी..
उत्तराखंड: देहरादून के चमन विहार में कांग्रेस नेता व प्रॉपर्टी डीलर राजीव जैन के घर में ईडी ने छापा मारा। करीब 18 गाड़ियों में ईडी और सीआईएसएफ की टीम राजीव जैन के घर पहुंची। मंगलवार सुबह चार बजे से राजीव जैन के घर पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और कुछ नकदी भी बरामद हुई है। राजीव जैन पूर्व सीएम हरीश रावत के करीबी रहे हैं। जानकारी के अनुसार राजीव जैन पर करोड़ों के धन शोधन का मामला भी बन सकता है।

More Stories
रेट लिस्ट और स्टॉक रजिस्टर की जांच, ओवररेटिंग मिलने पर प्रशासन ने कसा शिकंजा..
हरिद्वार में लौटेगी सिटी बस सेवा की रौनक, AC इलेक्ट्रिक बसों से कुंभ से पहले शुरू होगा संचालन..
मिलेट्स खरीद से मजबूत होगी पहाड़ी खेती, किसानों से सीधे खरीदी जाएगी पारंपरिक उपज..