राहुल गांधी के दिशा-निर्देश पर कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा स्थगित..
उत्तराखंड: कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा आपदा के चलते सामान्य स्थिति होने तक स्थगित कर दी गई है। राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा न यात्रा स्थगित करने का एलान किया है। यात्रा सीतापुर तक पहुंच गई थी और शुक्रवार को सीतापुर से आगे रवाना होनी थी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसकी पुष्टि की है। आपदा से सामान्य स्थिति होने के बाद कांग्रेस फिर से सीतापुर से आगे की यात्रा शुरू करेगी। पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोनप्रयाग में आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए यात्रा में आगे जाने का कार्यक्रम पहले ही स्थगित कर दिया। उनका कहना हैं कि केदारनाथ क्षेत्र में भयंकर आपदा आई है। बड़ी संख्या में यात्री फंसे हैं। उनका बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि राज्य की संपूर्ण शक्ति लगाकर बचाव कार्य करें।

More Stories
रेट लिस्ट और स्टॉक रजिस्टर की जांच, ओवररेटिंग मिलने पर प्रशासन ने कसा शिकंजा..
हरिद्वार में लौटेगी सिटी बस सेवा की रौनक, AC इलेक्ट्रिक बसों से कुंभ से पहले शुरू होगा संचालन..
मिलेट्स खरीद से मजबूत होगी पहाड़ी खेती, किसानों से सीधे खरीदी जाएगी पारंपरिक उपज..