उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा को किया स्थागित..
उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग ने प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी है। अभ्यर्थियों को अब परीक्षा देने के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा। आयोग ने इस परीक्षा के लिए नई तिथि निर्धारित की है। आपको बता दे कि लोक सभा चुनाव के चलते परीक्षा स्थगित करने का निर्णय आयोग की ओर से लिया गया है। बताया कि आयोग ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत परीक्षा की तिथि परिवर्तित करते हुए नई तिथि 26 मई 2024 निर्धारित की गई है। लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र डाउनलोड किए जाने की जानकारी अलग से आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि आयोग की ओर से प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह ‘ग’) परीक्षा-2023 की लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन 31 मार्च को प्रस्तावित था। सभी जनपदों के 27 केंद्रों में परीक्षा कराई जानी थी। इसके लिए आयोग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, लेकिन लोक सभा चुनाव के कारण परीक्षा प्रभावित हो गई है। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए करीब दो महीने का इंतजार करना पड़ेगा।

More Stories
उत्तराखंड भ्रमण पर आए हरियाणा के युवा..
पहाड़ी सड़कों की तय होगी नई रफ्तार, 1128 किमी मार्गों का सर्वे कराएगा परिवहन विभाग..
उत्तराखंड में बिजली स्टोरेज को मिलेगी रफ्तार, ढकरानी समेत चार जगह बनेंगे बैटरी प्रोजेक्ट..