यमनुोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड..
मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ों में ठंड लौट आई है..
उत्तराखंड : सोमवार को मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों पर झमाझम बारिश हुई। वहीं यमुनोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी से कड़ाके ठंड पड़ रही है। उधर, श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रात से हल्की बारिश जारी है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बीती रात से झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है।
बारिश के चलते मौसम सुहाना हुआ, साथ ही जंगलों में लगी आग भी शांत हो गई है। मौसम के बदले मिजाज से सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में जहां भारी बारिश, वहीं दून समेत मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के साथ ही तेज आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी।
पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना जताई गई थी।
भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, आज सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं व गर्जना के साथ बारिश हो रही है।
अधिकतम तापमान – 33 डिग्री
न्यूनतम तापमान- 21 डिग्री
सूर्योदय-7.19 बजे
सूर्यास्त- 7.02 बजे
सुबह तीन बजे से रुड़की में तेज आंधी चलने के साथ बारिश हो रही है। शहर सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है।

More Stories
केदारनाथ यात्रा से पहले बवाल, दुकानों के मुद्दे पर व्यापारी आमरण अनशन पर बैठे..
बद्री-केदार मंदिर समिति का फैसला, सभी अधीन मंदिरों में गैर सनातनियों की एंट्री बैन..
शिक्षकों के लिए नई नीति जल्द, अटल उत्कृष्ट स्कूलों में ट्रांसफर व्यवस्था होगी लागू..