सीएम पोर्टल पर लंबित शिकायतों को लेकर सीएम सख्त..
एक माह से पोर्टल लॉगिन नहीं करने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्प लाइन की समीक्षा की जिसमें कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत वीसी के माध्यम से जुड़े। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन पर आईं सभी शिकायतों का समय से निस्तारण करें। आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण हो।सीएम ने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक महीने में सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर लॉग इन नहीं किया है, संबंधित विभागीय शीघ्र उन अधिकारियों का यथाशीघ्र स्पष्टीकरण लें। यदि स्पष्टीकरण में संतोषजनक कारण नहीं बताया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
आयुक्त दीपक रावत का कहना हैं कि कुमाऊं मंडल में छह जनपदों से कुल 67,778 शिकायतें प्राप्त हुई थीं जिनमें से 50,319 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। 8,754 शिकायतों को आंशिक रूप से बंद किया गया है। कहा 8,705 शिकायतें लंबित है, जिन्हें जल्द ही निस्तारित कर दिया जाएगा। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रोज सीएम पोर्टल पर लॉग इन कर शिकायतों का गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता से संवाद भी किया जाए। वीसी में जिलाधिकारी वंदना सिंह और सभी जिलों से डीएम जुड़े।

More Stories
सिरोबगड़ लैंडस्लाइड बना आफत, रात से बंद बद्रीनाथ एनएच, 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट..
अवैध राफ्टिंग पर शिकंजा- उत्तराखंड में नई रिवर राफ्टिंग-कयाकिंग नियमावली लागू करने को मंजूरी..
देहरादून में ट्रैफिक जाम और पार्किंग संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने बनाई रणनीति..