सीएम धामी ने की निवेशक सम्मेलन तैयारियों की समीक्षा बैठक..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारियों का खुद मोर्चा संभाल रखा है। आठ व नौ दिसंबर को एफआरआई में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें देश दुनिया के निवेशक आएंगे। इसके चलते सीएम धामी ने गुरुवार सुबह तैयारियों को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों को अतिथि देवो भव: की भावना के साथ समुचित व्यवस्था प्रदान करने के निर्देश दिए।
तीन लाख करोड़ निवेश के एमओयू कर चुके..
सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि आठ व नौ दिसंबर को होने वाला वैश्विक निवेशक सम्मेलन डेस्टिनेशन उत्तराखंड की थीम पर आधारित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। हम तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू कर चुके हैं। इन निवेश को जमीन पर उतारने के प्रयास शुरू हो चुके हैं।

More Stories
देवीधुरा में आस्था का महासंगम, ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आगाज..
कालीमठ में भक्तिमय हुआ माहौल, मां कालीमाई की दिवारा यात्रा का हुआ शुभारंभ..
यमुनोत्री धाम में रिकॉर्डतोड़ भीड़, 6.68 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन..