सीएम धामी ने युवाओं के साथ लगाई दौड़ और खेला बैडमिंटन..
उत्तराखंड: सीएम धामी ने आपने दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर अल्मोड़ा में मार्निग वाॅक के दौरान स्थानीय लोगों विशेष रूप से युवाओं से मिले और उनसे सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का फीडबैक लिया। सुबह-सुबह सीएम स्पोर्ट्स स्टेडियम में युवाओं के साथ दौड़ लगाई और बैडमिंटन भी खेला। इस दौरान युवा साथियों और स्थानीय लोगों से सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक भी लिया। सीएम सर्किट हाउस से मॉर्निंग वॉक पर निकलकर हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने युवाओं के साथ बैडमिंटन भी खेला।
इसके बाद स्टेडियम से जाने के दौरान रास्ते के स्थानीय लोगों युवाओं से बातचीत की। सीएम धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। सीएम ने कहा कि हम सभी मिलकर “खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट” में पूरी तन्मयता के साथ शामिल होकर खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें।

More Stories
देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में फेंका गया युवती का शव..
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा ऐलान, बद्री-केदार में गैर-हिंदुओं पर रोक..
मनरेगा के वादे अधूरे, उत्तराखंड में रोजगार अवधि रही बेहद कम..