सीएम धामी ने की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, व्हाट्सएप चैटबॉट किया लांच..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन में वर्चुअल माध्यम से उच्चाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन के व्हाट्सएप चैटबॉट का भी लांच किया। सीएम धामी ने व्हाट्सएप चैटबॉट को लांच करने के दौरान कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के मूल मंत्र पर आगे बढ़ रही है। इसी के तहत जन सुविधा के लिए हेल्पलाइन के चैटबॉट की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से लोग सीधे सरकार से जुड़ सकेंगे।
समीक्षा बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों पर होने वाली कार्यवाही की प्रतिमाह समीक्षा की जाए। जिन विभागों ने लंबे समय से पोर्टल पर लॉगिन नहीं किया है उन पर कार्रवाई की जाए। हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का 15 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।सीएम धामी ने तहसील दिवस पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और सचिवालय के उच्च स्तर के अधिकारियों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के साथ ही तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों को एक-दूसरे पर न टाल कर उनका त्वरित समाधान करने और बीडीसी बैठक को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

More Stories
सरकारी अस्पतालों में शाम की ओपीडी की तैयारी, डॉक्टरों को एक्स्ट्रा इनकम तो मरीजों को राहत..
पहाड़ की संस्कृति से कमाई का हुनर, बद्री-केदार के स्मृति चिह्न बना रहीं महिलाएं..
कुंभ 2027 की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन, सेक्टरवार निकासी और आपदा प्रबंधन प्लान के निर्देश..