टिहरी में सीएम धामी ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके पर नई टिहरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीला साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। वहीं, इसके बाद अब सीएम का रोड शो हो रहा है। रोड शो बौराड़ी से प्रताप इंटर कॉलेज मैदान तक होगा। इसके बाद सीएम विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान सीएम धामी ने प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यकम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही जनपद टिहरी में 415 करोड़ 75 लाख से अधिक धनराशि की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद वासियों को दी विकास की सौगात दी। इस अवसर पर सीएम धामी ने 201 करोड़ 32 लाख 74 हजार धनराशि की 44 योजनाओं का लोकार्पण व 214 करोड़ 43 लाख 02 हजार धनराशि की 116 योजनाओं का शिलान्यास किया।

More Stories
आशा कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबरी, मानदेय और प्रोत्साहन राशि जारी..
सीमावर्ती गांवों की बदलेगी तस्वीर, 91 गांवों में विकास के साथ बढ़ेगा पर्यटन..
स्कॉलरशिप के लिए जल्द करें आवेदन, 30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका..