सीएम धामी ने ‘विद्यार्थी कल्याण योजना का किया लोकार्पण, श्रमिकों के बच्चों को दी बड़ी सौगात..
उत्तराखंड: प्रदेश की धामी सरकार ने श्रमिकों के बच्चों को बड़ी सौगात दी हैं। सीएम धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री शासकीय आवास पर ‘मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024’ का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा के लिए दो बसों का शुभारंभ भी किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं कि निश्चित रूप से यह योजना श्रमिकों के बच्चों को भी शिक्षा का समान अधिकार दिलवाने में सहायक सिद्ध होगी। इसके साथ ही युवा कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।

More Stories
सिरोबगड़ लैंडस्लाइड बना आफत, रात से बंद बद्रीनाथ एनएच, 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट..
अवैध राफ्टिंग पर शिकंजा- उत्तराखंड में नई रिवर राफ्टिंग-कयाकिंग नियमावली लागू करने को मंजूरी..
देहरादून में ट्रैफिक जाम और पार्किंग संकट से निपटने की तैयारी, डीएम ने बनाई रणनीति..