हालात का जायजा लेने खुद मैदान में उतरे सीएम धामी, दिए ये निर्देश..
उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से सीएम धामी एक्शन में है। हालात का जायजा लेने सीएम खुद मैदान में उतर आए है। बताया जा रहा है कि देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। साथ ही कार्रवाई करने की बात भी कही है।
देहरादून में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार सुबह शहर में जगह-जगह पानी भर गया । आईएसबीटी के बाहर पानी भरने से लोग आईएसबीटी के अंदर बसों में फंसे रहे। क्लेमनटाउन और चंद्रबनी की कई कॉलोनियों में चार-चार फिट तक पानी भर गया।
जिस पर सीएम खुद हालातों का जायजा लेने पहुंचे। सीएम धामी ने आई.एस.बी.टी में सड़क पर हुए जलभराव को लेकर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
वहीं सीएम ने इसके बाद चन्द्रबनी का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी स्थित एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। सीएम ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..