सीएम धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जनसमस्याएँ..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए हर वर्ग के लोगों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों, किसानों ने मुख्यमंत्री से भेंट की। इस अवसर पर लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता पर निदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निस्तारण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

More Stories
देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, जंगल में फेंका गया युवती का शव..
चारधाम यात्रा से पहले बड़ा ऐलान, बद्री-केदार में गैर-हिंदुओं पर रोक..
मनरेगा के वादे अधूरे, उत्तराखंड में रोजगार अवधि रही बेहद कम..