आज से लागू GST की नई दरें, सीएम धामी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बताया बड़ा फायदा..
उत्तराखंड: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि 22 सितंबर यानी आज से पूरे देश में GST की नई दरें लागू हो जाएंगी। सीएम धामी ने कहा कि इन नई दरों का लाभ आम जनता और व्यापारिक समुदाय तक तेजी से पहुंच सके, इसके लिए प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सीएम ने निर्देश दिए कि 22 से 29 सितंबर तक प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस दौरान प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में नेतृत्व करेंगे। विधायक अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में अभियान का संचालन करेंगे। सीएम धामी ने कहा कि नई GST दरें आम उपभोक्ताओं और व्यापारिक समुदाय के लिए लाभकारी सिद्ध होंगी। सरकार का उद्देश्य है कि लोग नई कर व्यवस्था को बेहतर ढंग से समझें और इससे अधिकतम फायदा उठा सकें। GST दरों को लेकर पारदर्शिता बनाए रखना और जनता तक सही जानकारी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे लोगों से सीधा संवाद करें और उनके सवालों का समाधान सुनिश्चित करें।
सीएम धामी ने कहा कि 22 सितंबर से लागू होने वाली GST की नई दरें प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी। उन्होंने इसे “वोकल फॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” अभियान को गति देने वाला कदम बताया। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड का अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’, जीआई टैग प्राप्त 27 उत्पाद और राज्य सरकार की ‘एक जनपद दो उत्पाद’ योजना नई कर दरों से सीधा लाभ प्राप्त करेंगी। इन पहलों से न केवल प्रदेश के उत्पादों की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनेगी, बल्कि विपणन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। सीएम ने कहा कि नई GST दरें प्रदेश में स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देंगी और युवाओं के लिए नए रोजगार के द्वार खोलेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बदलाव से आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना साकार होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी। सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे 22 से 29 सितंबर तक अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाकर जनता और व्यापारियों को नई कर दरों की जानकारी दें। इससे आम जनता तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचेगा और प्रदेश का आर्थिक ढांचा और मजबूत होगा।
नगर निकायों के स्तर पर बैठक आयोजित करने के दिए निर्देश..
सीएम धामी ने प्रदेश में चलाए जा रहे GST जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों और निकायों को निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनता और व्यापारिक समुदाय तक नई कर दरों की पूरी जानकारी पहुंचना बेहद जरूरी है, ताकि लोग इसका अधिकतम लाभ उठा सकें। सीएम ने कहा कि जागरूकता अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए ग्राम सभाओं और नगर निकायों के स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएं। इन बैठकों के जरिए लोगों को नई GST दरों और उनके फायदों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। सीएम ने उद्योग विभाग को भी निर्देशित किया कि वे GI टैग वाले उत्पादों और ‘एक जनपद दो उत्पाद’ योजना को और अधिक सशक्त और बाजारोन्मुख बनाएं। इससे न केवल प्रदेश के पारंपरिक और विशिष्ट उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी बल्कि स्वरोजगार और व्यापार के अवसर भी बढ़ेंगे। सीएम धामी ने कहा कि नई GST दरें और इस पर चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान से स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ेगी और “वोकल फॉर लोकल” तथा “लोकल टू ग्लोबल” के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था सशक्त होगी और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना साकार होगा।

More Stories
ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा,एसडीआरएफ चला रही सर्च अभियान..
276 युवाओं को सरकारी सेवा में मिला मौका, सीएम ने गिनाईं भर्ती सुधारों की उपलब्धियां..
उत्तराखंड में 450 करोड़ की पेयजल योजनाओं का खाका तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव..