ऋषिकेश 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, सीएम ने जताया पीएम का आभार..
उत्तराखंड: देश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और इसे विश्व स्तरीय बनाने के उद्देश्य से योगनगरी ऋषिकेश को देश के 40 प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है। सीएम धामी का कहना हैं कि इस योजना के तहत ऋषिकेश में 100 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यह परियोजना जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटकों को सुविधाजनक और रोमांचक अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग बेस स्टेशन के निर्माण से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की आर्थिकी भी मजबूत होगी।

More Stories
UKSSSC की दो भर्ती परीक्षाएं टलीं, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर को नहीं होंगे ये एग्जाम..
केदारनाथ में कचरे से कमाई की पहल सफल, लीद और पिरूल से बने बायो फ्यूल की सप्लाई शुरू..
पहाड़ की ट्राउट को मिली नई उड़ान, नेपाल और ITBP तक पहुंची उत्तराखंड की मछली..