उत्तरकाशी में रोड शो के बाद जनसभा में सीएम धामी ने की घोषणा..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को उत्तरकाशी के बड़कोट में भव्य रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने लाभार्थी योजना सम्मान समारोह में भी शिकरत की। सीएम धामी ने पुरोला नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की। साथ ही कहा कि बड़कोट पेयजल योजना को घोषणाओं में शामिल किया जाएगा। इसके बाद सीएम धामी ने लाभार्थी महिलाओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि दस सालों में देश में हर व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर लाभार्थी योजना का लाभ मिला है। 2014 से पहले भी पीएम विदेशों में जाते तो उनका वहां पर सम्मान नहीं होता था। क्योंकि नेतृत्व कमजोर था। पहले योजना कुछ लोगों के लिए बनती थी, लेकिन आज अंतिम छोर तक विकास पहुंच रहा है। महिलाओं को लखपती दीदी बनाया गया है। सीएम धामी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को भी गिनाया।
कहा कि आजाद भारत में पीएम मोदी पहले प्रधानमंत्री जिन्होंने इलाज के लिए पांच लाख रुपये तक दिए। कुछ लोग कहते हैं की मोदी का परिवार नहीं है। मोदी का परिवार पूरा देश है। अब इस देश में रामयुग लौट आया है। 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा। यहां दंगा और आगजनी करने वाले लोगों की संपत्ति जब्त कर दी जाएगी। कैबिनेट में इसका प्रस्ताव मंजूर हो गया है। जल्द इसे कानून बनाया जाएगा।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..