सीएम धामी ने बेसहारा बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन..
उत्तराखंड: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। सीएम धामी ने अपना जन्मदिन बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचकर मनाया। इसके साथ ही इस अवसर पर आज यमुनोत्री धाम में पुरोहितों द्वारा विशेष पूजा की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दिल्ली से लौटते वक्त भानियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास पहुंचे। यहां पहुंचकर सीएम धामी ने अपना जन्मदिन छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। सीएम धामी ने बच्चों को गिफ्ट देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।
सीएम के जन्मदिन के अवसर पर यमुनोत्री धाम में पुरोहित समाज द्वारा विशेष पूजा की गई। पुरोहितों ने यमनोत्री धाम में पूजा कर सीएम धामी की आरोग्यता, यश और विजय के लिए कामना की। पुरोहित समाज ने सीएम की कुशलता की कामना के साथ उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही सीएम धामी को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई देते हुए इस अवसर पर पौधरोपण किया। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने तेज पत्ता, नीम, अर्जुन, अशोक, हरड़, बहेड़ा, तुलसी, आदि फलदार और औषधीय पौधे रोपे। इसके साथ ही उन्होंने सीएम धामी के दीघार्यु की कामना भी की।

More Stories
उपभोक्ता आयोग ने दिखाई सख्ती, बीमा कंपनी को बीमा राशि समेत देना होगा मुआवजा..
मिशन मोड में जुटें भाजपा कार्यकर्ता, प्रकोष्ठों की भूमिका पर सीएम धामी का बड़ा संदेश
मानसून के दौरान राशन संकट नहीं, सरकार ने पहाड़ों में पहुंचाया तीन महीने का खाद्यान्न..