सीएम धामी ने की अपील, उत्तराखंड के 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा..
उत्तराखंड : प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही हैं। प्रदेश में 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। सभी विभागों को निर्देशित किया गया है। गैर सरकारी संगठनों व संस्थाओं को भी साथ लिया जा रहा है।
प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से इस महान अभियान में प्रतिभाग कर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है। कहा कि इससे पूरे विश्व में हमारी एकता का संदेश जाएगा, आज पूरा विश्व भारत की ओर देखता है। भारतीय संस्कृति, योग व आयुष के महत्व को दुनिया मान रही है। उन्होंने लोगों से अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर डीपी लगाने की भी अपील की।

More Stories
उत्तराखंड में 450 करोड़ की पेयजल योजनाओं का खाका तैयार, केंद्र को भेजा प्रस्ताव..
चारधाम यात्रा से चल रही सैकड़ों नेपाली परिवारों की आजीविका..
आस्था के शिखर पर बद्री-केदार यात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन..