सीएम धामी और ड्राफ्ट समिति ने की अमित शाह से मुलाकात..
उत्तराखंड: सोमवार देर रात सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके साथ ही उत्तराखंड यूसीसी ड्राफ्ट समिति ने भी अमित शाह से मुलाकात की। जिसके बाद से ही अटकलें तेज हो गई हैं कि उत्तराखंड का यूसीसी ही देश के यूसीसी का मॉडल होगा। बता दे कि सीएम धामी अपने दिल्ली दौरे पर है। सोमवार देर रात सीएम धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
सीएम धामी और उत्तराखंड यूसीसी ड्राफ्ट समिति के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद से यूसीसी को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। उत्तराखंड में यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार है और जल्द ही इसे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। लेकिन इसी बीच उत्तराखंड यूसीसी ड्राफ्ट समिति के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि उत्तराखंड का यूसीसी पूरे देश के लिए मॉडल हो सकता है। गृहमंत्री अमित शाह से उत्तराखंड यूसीसी ड्राफ्ट समिति की अध्यक्ष रंजना देसाई ने भी मुलाकात की है। इस मुलाकात को यूसीसी के लिए बेहद ही अहम माना जा रहा है। जिसके बाद से अटकलें तेज हो गई हैं कि उत्तराखंड में लागू होने वाला यूसीसी पूरे देश में भी लागू हो सकता है।
सीएम धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के दौरान उन्हें आज से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों, जोशीमठ में किए जा रहे, पुनर्वास कार्यों एवं इस वर्ष पिछले सालों के मुकाबले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में गतिमान चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित रुप से संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही सीएम धामी ने केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद किया। गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी है।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू