बिग ब्रेकिंग- केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश..
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में एक बड़ा हादसा हो गया हैं। आज दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। हादसा केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुड़चट्टी के पास हुआ। हादसे में पांच लोगों के हताहत होने की आशंका है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बताई जा रही है

More Stories
कई जिलों में बदलेगी तस्वीर, सड़क निर्माण और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत..
गढ़वाली सिनेमा को नई पहचान दिलाने वाली फिल्म ‘ढोली’ का टीजर लॉन्च..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी..