उत्तराखंड में प्रवासियों की भूमिका थीम पर 12 जनवरी को होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन,तैयारी शुरू..
उत्तराखंड: प्रदेश में सशक्त उत्तराखंड में प्रवासियों की भूमिका थीम पर 12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन होगा। प्रदेश सरकार ने सम्मेलन की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सचिवों से एक सप्ताह में सम्मेलन की कार्ययोजना तय करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में बैठक में सीएस ने सम्मेलन में विनिर्माण, ऊर्जा क्षेत्र, स्टार्ट-अप आदि में निवेश के संभावनाओं और पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, हेल्थ केयर, आयुष, योगा आदि पर विचार मंथन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इन सत्रों में विषय विशेषज्ञों एवं अधिकारियों के साथ ही अतिथि प्रवासियों को भी वक्ताओं के रूप में शामिल करने को कहा।
उनका कहना हैं कि प्रत्येक सत्र के लिए संबंधित विभाग के सचिव को नोडल अधिकारी बनाया जाए। डीएम और एसएसपी देहरादून को शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव मीनाक्षी सुंदरम, सचिन कुर्वे, विनोद कुमार सुमन सहित सभी विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
केदारनाथ में रंग ला रहा ‘कैरी मी बैक’ अभियान, कचरा वापस लाकर मिसाल पेश कर रहे यात्री..
22 हजार उपनल कर्मियों पर असर, धामी कैबिनेट ने वेतन समानता पर लिया बड़ा निर्णय..
खेल मंत्री रेखा आर्या का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों का वर्ष में दो बार होगा शारीरिक मानक परीक्षण..