जगद्गुरु शंकराचार्य से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री..
उत्तराखंड: चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने के बाद गंगा दशहरा पर पहली बार हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। सीएम ने करीब ढाई घंटे तक शंकराचार्य संग बिताया। उनके साथ चारधाम की सरल, सुगम और सुरक्षित यात्रा पर मंथन किया। साथ में भोजन भी किया।
सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने जो विकल्प रहित संकल्प लिया है, उससे प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उनका उद्देश्य चारधाम यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों को सरल, सुगम और सुरक्षित यात्रा करानी है। इसके लिए संतों के सुझाव से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालु आराम के साथ चारधाम यात्रा कर धर्म लाभ उठा सकें।
शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने सीएम को आशीर्वाद दिया। उनका कहना हैं कि सीएम ने चंपावत उपचुनाव में रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार कोई मुख्यमंत्री इतने अधिक वोटों से जीता है। साथ ही उन्होंने कहा कि धामी के अंदर प्रतिभाओं का खजाना है। वह मिलनसार और संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं।

More Stories
कई जिलों में बदलेगी तस्वीर, सड़क निर्माण और मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए बजट स्वीकृत..
गढ़वाली सिनेमा को नई पहचान दिलाने वाली फिल्म ‘ढोली’ का टीजर लॉन्च..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी..