
चारधाम यात्रा पर हर दिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़..
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा का आगाज 10 मई से हुआ है। इस बार यात्रा के शुरूआत में ही दर्शनों के लिए धामों में तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 10 दिन के भीतर बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में छह लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार व प्रशासन ने भी बिना पंजीकरण यात्रा करने वाले पर सख्ती बरती है। जगह-जगह पर पंजीकरण की चेकिंग की जा रही है। जिससे धामों में बढ़ रही यात्रियों को भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। चारधामों में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा केदारनाथ धाम में 2.50 लाख से अधिक यात्रियों ने दर्शन किए। बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में रोजाना औसतन 70 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर रहे हैं। वहीं चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 29.52 लाख पहुंच गया है।
हर दिन लगभग 70 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। पंजीकरण की संख्या भी 29.52 लाख से अधिक हो गई है, जो इस यात्रा की लोकप्रियता का प्रमाण है। वही केदारनाथ 2,46,820, बद्रीनाथ 1,20,757, यमुनोत्री 1,25,608, गंगोत्री 1,12,508 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण की संख्या भी बढ़ती जा रही हैं। जिसमें केदारनाथ 9,87,533, ,बद्रीनाथ 9,04,009, गंगोत्री 5,26,273, यमुनोत्री 4,62,632 पंजीकरण हो चुके हैं।
More Stories
अब नगर निकायों को नाम परिवर्तन के लिए शासन से अनुमति प्राप्त करनी होगी..
26 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह..
28 अप्रैल से शुरू होगा चारधाम यात्रा का ऑफलाइन पंजीकरण, चार शहरों में खुलेंगे 65 काउंटर..