मार्च के आखिरी हफ्ते से शुरू होगा चारधाम यात्रा का पंजीकरण..
उत्तराखंड: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री की तिथि अभी बाकी है। ऐसे में पर्यटन विकास परिषद मार्च माह के आखिरी सप्ताह से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू कर देगा। बद्रीनाथ के कपाट 12 मई और केदारनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे। आपको बता दे कि ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप और अन्य स्थानों पर 15 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकते हैंं। इसके लिए पर्यटन विकास की एजेंसी को दो दिन ऑफलाइन पंजीकरण का ट्रायल करना है।
बता दे कि अक्षय तृतीया 10 और 11 मई को है। अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से कपाट खोलने की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। तिथि घोषित होने के बाद ही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की आधारिक तिथि घोषित की जाएगी। अभी तक गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से आधिकारिक रूप से कपाट खुलने की तिथि तय नहीं की गई है। मार्च आखिरी सप्ताह तक ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा। 15 अप्रैल के बाद ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो सकेगा।

More Stories
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 400 से ज्यादा संक्रमित..
देहरादून में नशे के खिलाफ विशेष मुहिम, स्कूल-कॉलेज से लेकर दफ्तरों तक दिलाई जाएगी शपथ..
दुर्गम जंगलों में भी रहेगी पैनी नजर..