September 16, 2024

HNN MEDIA

हर खबर की सच्चाई

चारधाम यात्रा – दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार..

चारधाम यात्रा – दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार..

 

 

 

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही तीर्थयात्रियों के उत्साह को देखते हुए इस बार भी चारधाम यात्रा नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है। दो माह के यात्रा काल में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 30 लाख पार हो गया है। अभी यात्रा चार महीने और चलेगी। पिछले साल पूरी यात्रा में 46 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।

22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूर्ण रूप से चारधाम यात्रा शुरू हुई। जबकि 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले।

दो माह के यात्रा काल में ही चारधामों में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 30 लाख पार हो गया है। इसमें सबसे अधिक 10.20 लाख यात्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। सरकार को इस बार यात्रा में 50 लाख से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है। यात्रा के लिए पंजीकरण की संख्या भी 48 लाख से अधिक हो गई है।

चारधाम यात्रा के लिए https://www.tripsofindia.com/यहां बुकिंग करें।

केदारनाथ हेली सेवा के लिए http://heliyatra.irctc.co.inयहां बुकिंग करें।

केदारनाथ यात्रा के लिए https://www.travelingkedarnath.com/  यहां बुकिंग करें।

धाम                    दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या

केदारनाथ             10.20 लाख

बद्रीनाथ                8.85 लाख

गंगोत्री                   5.36 लाख

यमुनोत्री                 4.66 लाख

हेमकुंड साहिब          85 हजार