चारधाम महापंचायत के सुरेश सेमवाल अध्यक्ष और बृजेश सती बने महासचिव..
उत्तराखंड: चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत की नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सुरेश सेमवाल को अध्यक्ष और डॉ. बृजेश सती को महासचिव चुना गया। कार्यकारिणी के गठन में महापंचायत से जुड़ी मंदिर समितियों, तीर्थ पुरोहित महासभा के अलावा सभी पंचायतों के पदाधिकारी व प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आपको बता दे कि कार्यकारिणी में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मुख्य संरक्षक और श्रीकृष्ण हरि धाम के परमाध्यक्ष महंत प्रेमानंद शास्त्री को मार्गदर्शक बनाया गया। महापंचायत के मीडिया प्रभारी रजनीकांत सेमवाल का कहना हैं कि गंगा सभा गंगोत्री के अध्यक्ष की अध्यक्षता में महापंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई। कार्यकारिणी में संतोष त्रिवेदी व अमित उनियाल उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम उनियाल कोषाध्यक्ष, निखिलेश सेमवाल, लखन उनियाल, संजय तिवारी व मदन कोठियाल सह सचिव बनाए गए।
उमेश सती को संयोजक, राजेश सेमवाल को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई। तेज प्रकाश त्रिवेदी को संगठन मंत्री और अनिरुद्ध उनियाल को प्रवक्ता बनाया गया। महापंचायत में कई प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया। विधि प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी एडवोकेट रविंद्र सेमवाल को सौंपी गई। संरक्षक मंडल में गंगोत्री तीर्थ पुरोहित महासभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुरेश डिमरी, यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल और केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी को रखा गया।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू