पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश के आसार, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी..
उत्तराखंड: प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण पहाड़ से लेकर मैदान तक हाहाकार मचा हुआ है। आज भी प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। शनिवार को प्रदेश के छह जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला अब तक थमा नहीं है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जबकि कुछ इलाकों में बारिश का सिलसिला थोड़ा धीमा पड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार शनिवार को पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में आंशिक बादल मंडराएंगे। जबकि कहीं-कहीं घने बादलों के साथ तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है।

More Stories
सरस्वती ताल और केदारताल का होगा बैथीमेट्री सर्वे, विशेषज्ञों की टीम ने संभाला मोर्चा..
देहरादून पुलिस में बड़ा बदलाव, 53 इंस्पेक्टर-दरोगाओं का ट्रांसफर..
विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने की पहल..