
सितंबर में शुरू हो सकती है जनगणना, कार्ययोजना बनाने के निर्देश..
कोविड की वजह से दो साल से है अटकी..
उत्तराखंड : वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी। लेकिन कोविड-19 के चलते जनगणना नहीं हो सकी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जनगणना निदेशालय की ओर से जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन सुनिश्चित यिका जाए। इस वर्ष जनगणना शुरू की जाए।
प्रदेश में जनगणना का काम सितंबर से शुरू हो सकता है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जनगणना की समीक्षा करते हुए इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री अग्रवाल ने बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय में जनगणना एवं पुनर्गठन सचिव चंद्रेश यादव के साथ समीक्षा बैठक की।
अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2011 के बाद 2021 में जनगणना की जानी थी। मगर कोविड-19 के चलते जनगणना नहीं हो सकी। मंत्री ने कहा कि जनगणना निदेशालय की ओर से जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका पालन सुनिश्चित यिका जाए। इस वर्ष जनगणना शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत जनगणना की कार्ययोजना तैयार कर जल्द प्रस्तुत की जाए। सचिव चंद्रेश यादव ने बताया कि अगस्त के बाद जनगणना शुरू की जाएगी।
More Stories
चुनाव में टाई, टॉस से तय हुई जीत, 23 साल के नितिन बने प्रधान..
सीएम धामी ने दिए निर्देश, मानसून बाद तेज़ी से पूरे हों निर्माण कार्य, विधायकों से मांगे विकास प्रस्ताव..
भारतीय वन सेवा का 2023-25 बैच रहा सबसे बड़ा, 111 अफसरों ने पूरा किया प्रशिक्षण..