
युवाओं पर जुल्म के खिलाफ कांग्रेस महिला मोर्चा ने जताया आक्रोश..
रुद्रप्रयाग। बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में महिला कांग्रेस मोर्चा सड़कों पर उतर आई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार अपनी किरकिरी से बचने के लिए युवाओं को जेल में ठूंसे हुए है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल ने कहा कि प्रदेश में भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर बेरोजगार युवाओं का देहरादून में धरना-प्रदर्शन जारी है। बेरोजगार युवा शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हैं और पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। साथ ही उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाबी पंवार की रिहाई की मांग को लेकर लगातार छात्र सड़कों पर हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा सड़कों पर है और महिला कांगे्रस मोर्चा के कार्यकर्ता भी युवाओं के साथ खड़े हैं। युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाजपा सरकार में जहां एक ओर आम जनता परेशान है, वहीं युवाआंे को भी सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल ने कहा कि चाहे प्रदेश सरकार युवाओं पर कोई भी सितम ढा ले, मगर युवाओं का हौंसला कम नहीं होने वाला है। युवाओं ने भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फंेकने का मन बना लिया है। इसके लिए वे किसी भी हद तक गुजर जाने को तैयार हैं। सेमवाल ने कहा कि आगामी माह में नगर निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा और 2024 में लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।
More Stories
रुद्रप्रयाग में डेढ़ लाख की स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को मिली सफलता
टीएचडीसी संभालेगा टिहरी बांध प्रभावितों का पुनर्वास, आवासीय और कृषि भूखंड होंगे विकसित
स्टार्टअप्स को नई उड़ान देगी धामी सरकार, 200 करोड़ का वेंचर फंड स्थापित..