सीबीआई ने देहरादून में रिश्वत लेते हुए दो कर्मचारियों को पकड़ा रंगे हाथ..
उत्तराखंड: देहरादून में सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई की इस कार्रवाई के बाद से हड़कंप मच गया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ता ही जा रहा है छोटे से छोटा कर्मचारी हो या अधिकारी एक छोटे से काम के लिए भी पैसे मांगते हैं। इसी पर सीबीआई ने एक्शन लिया है। सीबीआई ने देहरादून में क्लेमेंटटाउन कैंट के दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि दोनों कर्मचारी एक व्यक्ति से विभाग का काम कराने के एवज में पैसे मांग रहे थे। दोनों उस व्यक्ति से चार हजार की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत व्यक्ति ने सीबीआई से की। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। कैंट कार्यालय में सीबीआई की कार्रवाई बुधवार देर रात तक चली। जिसके बाद दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक व्यक्ति ने शिकायत की जिसके बाद सीबीआई ने बुधवार को जाल बिछाया। बुधवार दोपहर सीबीआई की टीम कैंट कार्यालय पहुंची और दोनों कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू