बैराट के पास खाई में गिरी कार,एक की मौत, तीन घायल..
उत्तराखंड: प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन कही न कही से सड़क हादसों की खबर सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर राजधानी देहरादून के विकासनगर से भी सामने आयी हैं। जहां बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया।
बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने देर न करते हुए रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब एक महिला दम तोड़ चुकी थी। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
पर्यटकों और स्थानीय लोगों को राहत, रुद्रप्रयाग-चोपता बस सेवा का शुभारंभ..
केदारनाथ धाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, विधायक का ग्राउंड निरीक्षण..
बद्रीनाथ में अब नियमों का सख्त पालन, धार्मिक कार्यक्रमों के लिए लेनी होगी मंजूरी..