हर घर में तिरंगा फहराने का किया आहवान..
रुद्रप्रयाग। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जोर दिया जा रहा है भाजपाईयों की ओर से जगह-जगह जन जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। साथ ही तिरंगा भी वितरित किया जा रहा है। शुक्रवार को केदारघाटी के फाटा में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जन जागरूकता रैली निकाली गई।
भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री सुमन जमलोकी के नेतृत्व मंे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फाटा सहित अन्य क्षेत्रों में जन जागरूकता रैली निकाली और सभी से अपने घर में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने का आहवान किया। महामंत्री सुमन जमलोकी ने कहा कि शहर-शहर गांव-गांव में भाजपा कार्यकर्ता आम जनता को जागरूक कर रहे हैं और जनता भी सहयोग प्रदान कर रही है। इस मौके पर जयंती कुर्माचली, जगत रमोला, खीमानंद सेमवाल, अनीता देवी, मनोरमा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
बढ़ता बिजली बकाया, 104 करोड़ की देनदारी उजागर, ऑनलाइन जारी हुई बकाएदारों की सूची..
चारधाम यात्रा से पहले बीकेटीसी का बड़ा कदम, विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार..
क्लस्टर मॉडल से बढ़ेगा फूलों का उत्पादन, नीति से मिलेगा बाजार..