उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने पीएम मोदी से की मुलाकात..
उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार उनकी पीएम मोदी से यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी। धन सिंह रावत ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर मोदी को बधाई दी। धन सिंह रावत संगठन में मजबूत पकड़ रखते हैं और अचानक उनकी प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। उनके समर्थकों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी के साथ धन सिंह रावत की फोटो वायरल हो रही है जिसके बाद राजनीतिक पंडित और पत्रकारों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है।
धन सिंह रावत के समर्थक एक दूसरे को फोन कर या फिर मंत्री के करीबियों से इस मुलाकात की वजह जान रहे हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि यह मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट ही थी। हालांकि राजनीतिक पंडित यह मानते हैं कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत इस मुलाकात से अपने प्रतिद्वंदियों को अपनी उपस्थिति का मजबूत संदेश देना चाह रहे हैं। धन सिंह रावत के कार्यालय से जब इस मुलाकात के संबंध में पूछा गया तो उनके द्वारा एक शिष्टाचार भेंट एवं तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देने की बात कही गई।

More Stories
भक्ति में डूबा केदारनाथ: कपाट खुलते ही पुष्प वर्षा, गूंज उठा पूरा धाम
यमुनोत्री में अव्यवस्था का आलम: जर्जर घोड़ा पड़ाव, मजदूरों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
चारधाम यात्रा: कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन शुरू