प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर..
उत्तराखंड: प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक गुरुवार यानी आज होगी। इसमें सर्विस सेक्टर नीति पर मुहर लग सकती है। नीति में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई अहम प्रावधान प्रस्तावित हैं। बैठक राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी।
इसमें उद्यान विभाग सेब नीति के प्रस्ताव को भी बैठक में ला सकता है। बैठक में आवास, वन, शहरी विकास, राजस्व, स्वास्थ्य व शिक्षा से संबंधित कई अन्य प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। विधानसभा सत्र छह सितंबर से होने की संभावना है।

More Stories
राजाजी टाइगर रिजर्व में AI करेगा वन्यजीवों की निगरानी, मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम..
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, प्रदेशभर की विकास योजनाओं के लिए 99 करोड़ रुपये जारी..
उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम, पर्वतारोहण नीति के जरिए बढ़ेगा साहसिक पर्यटन..