आज होगी कैबिनेट बैठक एकल महिलाओं को ऋण समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर..
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज गुरुवार को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक अपराह्न तीन बजे से शुरू होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। आपको बता दे कि बैठक में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 प्रतिशत सब्सिडी पर ऋण दिए जाने का प्रस्ताव आ सकता है।
नए उच्चीकृत विद्यालयों में शिक्षकों के पद बढ़ाए जाने पर निर्णय होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने और सेवा क्षेत्र की नीति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हो सकती है। कैबिनेट में राजस्व, विधायी, कार्मिक, वित्त विभाग से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कर्मचारियों की सेवा नियमावली से संबंधित प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकते हैं।

More Stories
रेलवे ट्रैक पर लापरवाही पड़ी भारी, हेडफोन लगाए छात्र की ट्रेन से कटकर मौत..
हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरे पत्थर से यात्री घायल..
चारधाम यात्रा में सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, एसओपी को और प्रभावी बनाने के निर्देश..