देहरादून विधानसभा में ही होगा बजट सत्र..
उत्तराखंड: प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विधानसभा का बजट सत्र देहरादून विधानसभा में ही आयोजित किया जाएगा। आज हुई कैबिनेट की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। बैठक में बजट सत्र की तारीख पर निर्णय लेने का अधिकार सीएम को दिया गया। वहीं, ग्रीष्मकालीन सत्र गैरसैंण में आयोजित किया जाएगा। बताया जा रहा था कि बजट सत्र 26 फरवरी से आयोजित हो सकता है। सियासी दल भी यह मानकर चल रहे हैं कि मार्च महीने के पहले पखवाड़े के भीतर लोकसभा चुनाव की आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में प्रदेश सरकार आचार संहिता से पहले बजट पारित कराना चाहती है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..