बिग ब्रेकिंग- देहरादून में हुआ बड़ा हादसा, आठ लोग गंभीर घायल..
उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में आज बड़ा हादसा हो गया। किद्दूवाला में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक धमाका हो गया। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन लोग गंभीर घायल हैं। आपको बता दे कि किद्दूवाला के कुछ कबाड़ी रायपुर के मालदेवता स्थित आर्मी की फायरिंग रेंज में कूड़ा बीनते थे। बताया जा रहा है कि किसी के हाथ इसी रेंज से बिना फायर हुआ बम लगा था। इसी बम को आज कबाड़ी की दुकान पर हथाैड़े से तोड़कर अलग किया जा रहा था। इसी दाैरान बार-बार हथौड़े मारने से बम फट गया। एसएसपी अजय सिंह का कहना हैं कि रायपुर क्षेत्र में धमाके की सूचना मिली थी। माैके पर जाकर जांच की गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जो बम फटा है उसकी भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि घायल युवकों में से एक युवक का हाथ अलग हो गया। वहीं तीन की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है।

More Stories
केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकट की दौड़, आज शाम 6 बजे से बुकिंग ओपन..
चारधाम यात्रा में डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम की तैयारी..
चारधाम यात्रा में सुरक्षा का मजबूत घेरा, ATS की तैनाती, कंटेंट क्रिएटर्स भी निगरानी में..