March 15, 2025

पार्टी प्रभारी-सीएम और अध्यक्ष करेंगे सूची पर मंथन..

पार्टी प्रभारी-सीएम और अध्यक्ष करेंगे सूची पर मंथन..

 

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार में दिए जाने वाले दायित्वों की सूची शुक्रवार को फाइनल हो सकती है। प्रदेश संगठन की बैठक के सिलसिले में देहरादून का दौरा कर रहे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पुष्कर सिंह धामी और महेंद्र भट्ट सूची पर चर्चा करेंगे और इसके बाद आने वाले दिनों में शासन स्तर पर जिम्मेदारियों की घोषणा करेंगे।

आपको बता दें कि मंत्रिपरिषद विभाग ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुरोध पर निगमों, बोर्डों, समितियों और विभिन्न विभागों के आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों की जानकारी का विवरण तैयार कर लिया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ व वर्तमान पदाधिकारियों की सूची भी बनाई है, जिन्हें दायित्व दिए जा सकते हैं। इनमें से अधिकांश व्यक्ति 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

दायित्वों के लिए सीएम कार्यालय की परिक्रमा शुरू.

दायित्वों के लिए पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री कार्यालय की परिक्रमा तेज कर दी है। नकल कानून और महिला आरक्षण समेत सरकार की उपलब्धियों पर बधाई देने की आड़ में पार्टी नेता मुख्यमंत्री से मिल रहे हैं। बहुत सारे अनुभवी नेता भी जुट रहे हैं और अपने लिए दायित्व की पैरवी करने की गुहार लगा रहे हैं।