भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास 2405 मतों से जीतीं, कांग्रेस को फिर लगा झटका..
उत्तराखंड: बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा की धमक कायम रही। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत हासिल की। हालांकि शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कड़ा मुकाबला चल रहा था। 2405 मतों से पार्वती दास ने जीत हासिल की। हालांकि शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कड़ा मुकाबला चल रहा था।
सीएम धामी बोले- ये जीत चंदन राम दास को श्रद्धांजलि..
बागेश्वर उपचुनाव नतीजों पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “मैं बागेश्वर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं… मैं पार्वती दास को बधाई देना चाहता हूं और यह जीत चंदन दास को श्रद्धांजलि है। हम उनके अधूरे काम को पूरा करेंगे। मैं एक बार फिर बागेश्वर की जनता को बधाई देता हूं कि उन्होंने देश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की नीतियों का समर्थन किया।

More Stories
उत्तराखंड में सोलर बिजली की दरों में नहीं होगा बदलाव..
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव, शिक्षक-कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने के निर्देश..
नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर, 196 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जल्द शुरू..