उपचुनाव- मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन..
उत्तराखंड: उपचुनाव के लिए मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ सीएम मुश्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। गुरुवार को मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने हरिद्वार स्थित रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान करतार सिंह भड़ाना के साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। सीएम धामी का कहना हैं कि मुझे पूरा विश्वास है कि मंगलौर की जनता इस उपचुनाव में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व प्रदेश में संचालित अभूतपूर्व विकास कार्यों पर मुहर लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार मंगलौर उपचुनाव में भाजपा की प्रचंड मतों से जीत सुनिश्चित है।

More Stories
251 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर निर्यात, देहरादून में स्टार्टअप को मजबूत करने की पहल..
पंतनगर एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल..
राष्ट्रीय खेलों में नया कीर्तिमान बनाने की उम्मीद, तैयारियों के लिए विभागीय बैठक का इंतजार..