
उत्तराखंड के डॉक्टर्स को बड़ी राहत, CM Dhami ने दी SD ACP की सौगात..
उत्तराखंड: प्रदेश के चिकित्सकों के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी राहत और सौगात की घोषणा की है। लंबे समय से लंबित मांग पूरी करते हुए सरकार ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को एसडी एसीपी (SD ACP) का लाभ देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के सैकड़ों चिकित्सकों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक चिकित्साधिकारियों को सेवा काल में पदोन्नति और कैरियर ग्रोथ को लेकर दिक्कतें आती रही थीं, लेकिन SD ACP लागू होने से उनके कैरियर में एक नई दिशा मिलेगी। इससे चिकित्सक और अधिक उत्साह और ऊर्जा के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे सकेंगे। सीएम धामी ने कहा कि सरकार डॉक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए डॉक्टरों की भूमिका अहम है, इसलिए उनकी हर संभव मांग को पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस फैसले से चिकित्सकों को न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा बल्कि सेवाओं के दौरान उन्हें प्रोत्साहन भी मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णय से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और बेहतर होगी और डॉक्टरों का मनोबल भी बढ़ेगा।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हमारे डॉक्टर हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर पहाड़ की कठिन परिस्थितियों में भी चिकित्सक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनके हितों और अधिकारों का ध्यान रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि एसीपी का लाभ मिलने से चिकित्सकों को न केवल आर्थिक मजबूती प्राप्त होगी बल्कि सेवा के प्रति उनकी समर्पण भावना और मनोबल भी और अधिक बढ़ेगा। सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार हमेशा अपने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मांगों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।विशेषज्ञों और चिकित्सा संगठनों का मानना है कि इस फैसले से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा और चिकित्सक नई ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सरकार की इस घोषणा से प्रदेश के सैकड़ों चिकित्सकों में खुशी की लहर है।
सीएम धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के चिकित्साधिकारियों को एसीपी (ACP) का लाभ देने की घोषणा कर दी है। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। डॉ. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के आदेशानुसार चिकित्साधिकारियों को एसीपी का लाभ निहित प्रावधानों के तहत प्रदान किया जाएगा। इस प्रक्रिया को स्क्रीनिंग कमेटी की संस्तुति के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि पात्र चिकित्सकों तक यह लाभ समय पर पहुंच सके। कुल 196 पदों का विवरण इस प्रकार है। लेवल 11 में 70 पद स्वीकृत हैं जिनका ग्रेड पे ₹5400 है। लेवल 12 में 56 पद हैं। जिनका ग्रेड पे ₹6600 निर्धारित है। लेवल 13 में दो श्रेणियां हैं। जिनमें 27 पद ₹7600 ग्रेड पे तथा 43 पद ₹8700 ग्रेड पे वाले हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर सभी स्तरों को मिलाकर 196 पद बनते हैं। इस फैसले से बड़ी संख्या में चिकित्साधिकारियों को लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से न केवल बड़ी संख्या में चिकित्साधिकारियों को आर्थिक और पेशेवर मजबूती मिलेगी, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी और अधिक सशक्त बनेंगी। खासकर ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में सेवा दे रहे चिकित्सकों के मनोबल को यह निर्णय नई ऊर्जा देगा।
More Stories
श्रद्धालुओं को अब डाक से मिलेगा बद्रीनाथ और केदारनाथ का प्रसाद..
सीएम धामी की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री ने खेल सुविधाओं के विस्तार का दिया आश्वासन..
सीएम धामी का निर्देश, आपदा में जनहानि पर 72 घंटे में मिले मुआवजा राशि..